यदि आप किसी भी प्रकार - शिशु, किशोर और तरुण Loan प्राप्त करना चाहते हैं | तो आपको यहां पर बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा | जिससे आप बड़ी आसानी से Loan प्राप्त कर सकेंगे -
- सबसे पहले आवेदनकर्ता को अपने क्षेत्र में मुद्रा Loan उपलब्ध कराने वाली बैंकों में से किसी एक Bank का चुनाव करना होगा |
- इसके पश्चात आवेदनकर्ता को अपने नजदीकी Bank में जाना होगा |
- Bank में पहुंचने के पश्चात आपको अपने व्यवसाय के विचार और पूरी तरह से सही सही भरा हुआ Form साथ में पहचान का प्रमाण पत्र , व्यवसाय का प्रमाण पत्र और हाल ही की Passport साइज फोटो और साथ में अन्य जरुरी दस्तावेज देने होंगे |
- Bank द्वारा सभी आवश्यक चरणों को पूरा करने के पश्चात यदि आवेदनकर्ता Loan प्राप्त करने का पात्र पाया जाएगा तो उसे Loan उपलब्ध करा दिया जाएगा | इस प्रक्रिया में कुछ दिन का समय लग सकता है |