मुद्रा योजना के अंतर्गत सभी Loan आवेदनकर्ताओं को Bank द्वारा प्रधान मंत्री मुद्रा लोन योजना में Loan देते समय मुद्रा कार्ड भी प्रदान किया जाता है | यह कार्ड ATM की तरह ही होता है | इस कार्ड के द्वारा आवेदनकर्ता 10% तक की धनराशि खर्च कर सकता है | मुद्रा कार्ड बिल्कुल ATM की तरह ही होता है | इससे आप कहीं भी किसी भी एटीएम से पैसे निकालने और भुगतान करने के लिए उपयोग कर सकते हैं | मुद्रा कार्ड का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों की वर्किंग कैपिटल (चालू पूंजी) की सभी जरूरतों को पूरा करना है |