प्रधान मंत्री मुद्रा लोन योजना क्या है ?

प्रधान मंत्री मुद्रा लोन योजना - भारत सरकार ने समय - समय  पर भारत के नागरिकों के लिए कई योजनाओं का संचालन करती रही है | खास तौर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश के जरूरतमंद लोगों की Help करने के लिए कई योजनाओं का संचालन कर रहे हैं | प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही योजनाओं में एक योजना प्रधान मंत्री मुद्रा लोन योजना योजना है | इस योजना को मुद्रा योजना के नाम से भी जाना जाता है | इस योजना को लागू करने का मुख्य उद्देश्य देश के नागरिकों को उचित ब्याज दर  पर Loan उपलब्ध कराना है | जिससे कोई भी नागरिक अपना खुद का व्यापार शुरू कर सकें | और वह आत्मनिर्भर बन सके |


मुद्रा लोन योजना के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा ₹10 लाख रुपये  तक का Loan प्रदान किया जाता है | सरकार द्वारा चलाए जा रहे मुद्रा लोन तीन प्रकार से उपलब्ध हैं - शिशु Loan , किशोर Loan और तरुण Loan | अपनी जरूरत के अनुसार कोई भी नागरिक इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकता है |

प्रधान मंत्री मुद्रा लोन योजना -


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  देश के छोटे और मध्यम आकार के उद्योगों को बढ़ावा देने और उनकी बित्तीय आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए प्रधान मंत्री मुद्रा लोन योजना का संचालन कर रहे हैं |  इस योजना के अंतर्गत जरूरतमंद व्यक्तियों को कम ब्याज दर पर Loan प्रदान किया जाता है | यदि आप अपना खुद का कोई व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं | लेकिन इस व्यवसाय को शुरू करने के लिए आपके पास पर्याप्त धनराशि नहीं है | तो आप भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही  प्रधान मंत्री मुद्रा लोन योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं | इस योजना के अंतर्गत  सरकार द्वारा Loan प्राप्त करके आप अपने व्यवसाय को सुचारू रूप से चला सकते हैं |


भारत सरकार देश के छोटे संगठन , कंपनी और व्यापारियों की वित्तीय सहायता करने के लिए इस  योजना का संचालन किया है | जिसके अंतर्गत कोई भी नागरिक भारत सरकार द्वारा वित्तीय सहायता प्राप्त कर सकता है | मुद्रा का पूरा नाम "माइक्रो यूनिट्स डेवलपमेंट एंड रिफाइनेंस एजेंसी लिमिटेड" है | यह एक संस्था है  जिसको प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार द्वारा संचालित किया जा रहा है | इस संस्था का मुख्य लक्ष्य देश के कारपोरेट और छोटे व्यवसाइयों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है |